भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने आज 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। सिविल सेवा की परीक्षा में इस साल भी, फीमेल्स ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है। टॉपर लिस्ट देखें तो इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया दूसरे नंबर पर और उमा तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं हैं।
जिसमें मध्य प्रदेश के युवाओं ने बाजी मार ली है। सतना जिले की स्वाती शर्मा ने इसमें 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाती मैहर तहसील के भटनवारा गांव की निवासी हैं और इनके पिता मैहर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वहीं धार की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक हासिल की है, इनके पिता धार जिला भाजपा अध्यक्ष हैं। जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…