श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अमृतसर से माता वैष्णों देवी की दर्शन के लिए जा रही बस एक पुल से खाई में गिर गयी है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। कुछ की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बस कटरा जा रही थी। तभी झज्जर कोटली इलाके में यह दुर्घटना हुई।
क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से ज्यादा 65 यात्री सवार थे। सोमवार को बस अनियंत्रित होकर कटरा के मूरी इलाके में 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस का नम्बर UP81CT-3537 बताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्राइवर की नींद या बस की तेज़ गति के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। घटना में मृतकों की संख्या 10 हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…