Categories: भोपाल

G20 के अंतर्गत ‘मिलेट्स के उत्पादन एवं प्रसंस्करण से महिला सशक्तिकरण’ पर सीआईएई, भोपाल में कार्यशाला आयोजित

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हमारे देश के सुझाव पर वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज (मिलेट्स) वर्ष घोषित किया गया है। इस संदर्भ में जी-20 समूह देशों के सम्मेलन की भारतवर्ष द्वारा अध्यक्षता के अंतर्गत भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर एवं भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के परस्पर सहयोग से केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में 8-9 फरवरी 2023 को ‘मिलेट्स के उत्पादन एवं प्रसंस्करण से महिला सशक्तिकरण’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

महिला कृषको की मिलेट्स प्रसंस्करण में अधिकाधिक सहभागिता बढ़ेगी : डॉ. सी. आर. मेहता

इस कार्यशाला में लगभग 250 महिला कृषक मध्यप्रदेश के कई जिले से भाग ले रही हैं। कार्यशाला के प्रथम दिवस, उदघाटन सत्र में डॉ. सी. आर. मेहता, निदेशक, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने बताया की संस्थान द्वारा विकसित प्रसंस्करण यंत्रो एवं संस्थान के मूल्य संवर्धित उत्पादों के तहत महिला कृषको की मिलेट्स प्रसंस्करण में अधिकाधिक सहभागिता बढ़ेगी।

मुख्य अतिथि ई. राजीव चौधरी, संचालक, कृषि अभियांत्रिकी, म. प्र. शासन द्वारा कृषि एवं खाद्य प्रौद्योगिकी में मिलेट्स प्रसंस्करण के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं एवं उनसे प्राप्त लाभों के संबंध में उल्लेख किया गया तथा शारारिक क्षमता एवं रोगमुक्ति के लिए इन्हे आवश्यक बताया।

महिला कृषको की आय में सतत वृद्धि होगी  :डॉ. मृदुला देवी

डॉ. मृदुला देवी, निदेशक, केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर ने बताया की मिलेट्स प्राद्यौगिकी पर शोध एवं निरंतर प्रसार से महिला कृषको की आय में सतत वृद्धि होगी एवं स्वस्थ्य लाभ भी मिलेगा।

डॉ. दिपिका मुरूगकर, प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा कार्यशाला की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई। आज के कार्यक्रम में, मिलेट्स की जैविक खेती, यंत्रीकरण, प्रसंस्करण एवं महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गयी तथा प्रगतिशील महिला कृषकों द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया गया। विभिन्न मिलेट्स उत्पादन और प्रसंस्करण यंत्रों के साथ-साथ महिला कृषकों द्वारा विकसित और विपणन किए जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सच्चिदानंदा स्वान, केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेष्वर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago