भारतीय दर्शक फिलहाल बड़े पर्दे पर फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’’ नहीं देख पाएंगे। बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित, “द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट” 1979 की क्लासिक फिल्म “मौला जट्ट” जैसी है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं के अनुसार न तो यह रीमेक है और न ही सीक्वेल।
यह फिल्म 13 अक्टूबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है। फिल्म ने एक करोड़ डॉलर की कमाई की है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, भारत के मल्टीप्लेक्स सिनेमा ग्रुप पीवीआर और आईनॉक्स के एक कर्मचारी से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि ‘हमें फ़िल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया है कि फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित कर दी गई है। हमें इसके बारे में दो-तीन दिन पहले बताया गया था ।इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है और न ही रिलीज़ के लिए आगे की कोई तारीख़ बताई गई है।’
बता दें 26 दिसंबर को आईनॉक्स सिनेमा ग्रुप के चीफ़ प्रोग्रामिंग ऑफ़िसर राजेंद्र सिंह जियाला ने बताया था कि ‘मौला जट’ उन सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी जहां पर पंजाबी बोलने वालों की अधिक तादाद है ।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…