Categories: देश

सिक्किम में सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त, तीन जेसीओ सहित 16 जवानों की मौत

उत्तरी सिक्किम के जेमा में आज सेना के ट्रक का एक्सीडेंट (Accident) हो गया है। जिसमे १६ जवानों के शहीद एयर 4 जवान घायल हो गए हैं। भारतीय सेना (Indian Army) ने बयान में कहा कि 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना के एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है।

सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।

3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद

भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। इन दिनों उत्तरी सिक्किम का यह इलाका पूरा बर्फ से ढका होने के कारण बेहद ही खतरनाक इलाका है। ये इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है।

भारतीय सेना के मृत जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौच से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है।”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गहन शोक व्यक्त किया 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने के पीड़ादायक समाचार पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम श्री चौहान ने ईश्वर से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago