ग्वालियर गौरव दिवस के रूप में मनेगा भारत रत्न श्रृद्धेय अटल जी का जन्म-दिन

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाड़ले सपूत श्रृद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म-दिवस “ग्वालियर गौरव दिवस” के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। अटल जी के जन्म-दिवस 25 दिसम्बर को शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर गौरव दिवस में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजन में शिरकत करेंगे महान हस्तियाँ

गौरव दिवस के आयोजन में विश्व विख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां एवं उनके सुपुत्र अमान अली और अयान अली की प्रस्तुतियाँ होगी। साथ ही भजन साम्राज्ञी सुश्री अनुराधा पोडवाल एवं उनके साथ सारेगामा फेम कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी होगी। गौरव दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। समारोह में विख्यात राष्ट्रीय कवि श्री हरिओम पवार को अटल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही 5 विभिन्न विधाओं में ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान किए जाएँगे।

गौरव दिवस में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह और सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

दिवस को पूरी भव्यता एवं सुव्यवस्थित रूप से करने जिला आपदा प्रबंधन समिति, अन्य जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर सुझाव लिए। साथ ही आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को पूरी गरिमा के साथ जल्द से जल्द अंजाम देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शिरकत करेगें देश के प्रख्यात कवि

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। इसमें डॉ. हरिओम पवार मेरठ, श्री विनीत चौहान अलवर, डॉ. प्रवीण शुक्ल दिल्ली, सुश्री पूनम वर्मा मथुरा, श्री दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, सुश्री अंजुम रहबर भोपाल, श्री दिनेश मिश्रा मुंबई, श्री शशीकांत यादव देवास, श्री मदनमोहन दानिश ग्वालियर एवं श्री तेजनारायण बेचैन काव्यपाठ करेंगे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago