Usain Bolt के खाते से झटके में उड़े $12 मिलियन गायब, 8 बार के गोल्ड मेडलिस्ट के खाते में बचे 12 हजार डॉलर

Usain Bolt Fraud News: दुनिया के सबसे तेज धावक और एथलेटिक्स के दिग्गज उसेन बोल्ट इन दिनों ठगी के शिकार हो गए हैं। दरअसल, उसेन बोल्ट के इन्वेस्टमेंट अकाउंट से लाखों डॉलर गायब होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, उनके जिस अकाउंट से पैसे गायब हुए हैं, वो स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड के पास है। ट्रैक एंड फील्ड स्टार के वकीलों ने कहा है कि, जमैका की प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म के अकाउंट से $12 मिलियन गायब हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर मामले को अदालत में ले जाने के लिए तैयार हैं. खाते में अब महज 12 हजार डॉलर ही बचे हैं।

वकील लिंटन पी. गॉर्डन ने फॉर्च्यून पत्रिका को फोन पर बताया कि, ‘खाता बोल्ट की सेवानिवृत्ति और जीवन भर की बचत का हिस्सा था। ‘ गॉर्डन ने बुधवार को कहा कि, ‘यह किसी के लिए भी परेशान करने वाली खबर है। ‘ गॉर्डन ने आगे कहा कि, ‘अगर कंपनी फंड वापस नहीं करती है तो हम इस मामले को लेकर अदालत जाएंगे। यह एक गंभीर मामला है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि, इस मामले को इस तरह से सुलझाया जाएगा कि, बोल्ट अपने पैसे शांति से वापस पा सकें।

किंग्स्टन स्थित स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड (एसएसएल) ने 12 जनवरी के एक बयान में कहा कि, उसे एक पूर्व कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी गतिविधि के बारे में पता चला था और उसने इस मामले को कानून प्रवर्तन के पास भेज दिया है, यह कहते हुए कि उसने संपत्तियों को सुरक्षित करने और प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए कदम उठाए थे। जमैका कांस्टेबुलरी फ़ोर्स ने सोमवार को कहा कि, उसकी धोखाधड़ी और वित्तीय जांच टीमें (SSL) में कथित धोखाधड़ी गतिविधियों की जांच कर रही हैं। पी. गॉर्डन ने कहा कि, बोल्ट के खाते का उद्देश्य आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता धावक और उनके माता-पिता के लिए पेंशन के रूप में काम करना था। आपको बता दे उसेन बोल्ट दुनिया के सबसे तेज धावक हैं और उन्होंने 2017 में सन्यास भी ले लिया था।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago