Categories: खेलदेश

मेरा इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता,मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश : बृजभूषण

भारतीय कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ देश के नामी पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है। पिछले दो दिनों से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच आज बृजभूषण सिंह ने कहा कि इस मामले पर मैंने पीएमओ और गृहमंत्री से कोई बात नहीं की है। मेरा इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। आज शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्दाफाश करूँगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश : बृजभूषण

भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पैतृक आवास विश्नोहरपुर में मौजूद हैं। वह दिल्ली से देर रात नवाबगंज के विश्नोहरपुर पहुंचे। बृजभूषण ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। कुश्ती के खिलाफ साजिश हुई है। महिला पहलवानों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की राजनीतिक साजिश हुई है। इसका पर्दाफाश आज की प्रेस कान्फ्रेंस में करूंगा।

खेल मंत्री के साथ कल की बैठक रही बेनतीजा 

शीर्ष भारतीय पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गुरुवार रात हुई बैठक बेनतीजा रही क्योंकि उन्होंने सरकार के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को तुरंत भंग करने की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया।


हमारे पास सारे सबूत, लेकिन सार्वजनिक नहीं करेंगे- विनेश फोगाट 

महिला पहलवान विनेश फोगाट का आरोप है कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष महिला पहलवानों के निजी जीवन और रिश्तों में दखल देने की कोशिश करते हैं। पहलवानों ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके पास भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ सारे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ 5-6 लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए सबूत भी हैं। हालांकि, वो इन्हें सार्वजानिक नहीं करना चाहते हैं। पहलवानों ने कहा कि हम इस मामले में केस दर्ज कराएंगे और बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा दिलवाकर जेल भिजवाएंगे।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago