Categories: देश

Swati Maliwal Harassment Video : जानें स्वाति मालीवाल के घसीटे जाने का वीडियो शेयर कर क्या बोले यूजर

Swati Maliwal Harassment Video: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। एक तरफ स्वाति मालीवाल का कहना है कि वो देर रात महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थीं और उसी दौरान उनको घसीटा गया। दूसरी तरफ उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं. ट्विटर पर #Swatimaliwal भी ट्रेंड करने लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विजय पटेल नाम के ब्लू टिक यूजर ने वीडियो को शेयर कर आम आदमी पार्टी और स्वाति मालीवाल पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा- “क्या आप में ड्रामे के लिए कोई स्पेशल कोर्स है?” इस वीडियो को अभी तक 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विजय पटेल के वीडियो पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, “हाथ स्वाति ने खुद कार में डाला और उसे घसीटा नहीं गया… जबरन कार की चाबी निकालने को हाथ डालती हैं, कार वाला तो डर कर गाड़ी भगाएगा ही. #shameonswatimaliwal.” वहीं एक यूजर ने कहा, “आप  सिर्फ ड्रामा कर सकती है और कुछ नहीं.”।

‘स्वाति मालीवाल ने खुद पर हमला करवाया’

मेघ अपडेट्स नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर कर लिखा, “आप नेता और महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद पर हमला करवाया और फिर दिल्ली पुलिस और एलजी पर आरोप लगाया.”।

स्वाति मालीवाल ने वीडियो पर क्या कहा?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट किया, “कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.”।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना पर गंभीरता से संज्ञान लिया. पुलिस ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने कॉल किया था और 22 मिनट के अंदर ही हमने गाड़ी और उसके चालक को पकड़ लिया था. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा आगामी जांच जारी है।

यह भी पढ़े

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago