भोपाल

150 करोड़ में बनेगा बीजेपी का आलीशान हेडक्वार्टर, भूमिपूजन करने 27 को आएंगे नड्डा

भोपाल । राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) का पुराना कार्यालय अब नए भव्य भवन के रूप में आकार ले रहा है।  बीजेपी के नए भवन को करीब  150  करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इस भवन की खास बात यह रहेगी कि इसकी छत पर हेलीकाप्टर भी उतर सकेगा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी भवन के भूमिपूजन के साथ बड़ी बैठक भी प्रस्तावित

एमपी में बीजेपी करीब दो दशक से सत्ता में है। बीजेपी का देश, प्रदेश में लगातार विस्तार हो रहा है और यही कारण है कि पार्टी का  मुख्यालय Headquarter भी छोटा पड़ता जा रहा है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए बीजेपी अपना नया भवन बना रही है। करोड़ों में बनने वाला बीजेपी का यह प्रदेश मुख्यालय बहुत आलीशान होगा। इसमें कई लग्जरी सुविधाएं होंगी। फाइव स्टार होटल जैसे सर्वसुविधायुक्त कमरे बनाए जाएंगे। इसका भूमिपूजन इसी माह प्रस्तावित है।इस दफ्तर की आधुनिकता और सुविधा युक्त होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तैयार होने के बाद इसकी छत पर ही सीधे हेलीकॉप्टर उतारा जा सकेगा।

भूमिपूजन करने 27 को आएंगे जेपी नड्डा

बताया जा रहा है कि एमपी बीजेपी का आलीशान हेडक्वार्टर करीब 150 करोड़ रुपए में बनेगा। इसका भूमिपूजन 27 मार्च को प्रस्तावित है। भूमिपूजन के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रित किया गया है और उन्होंने कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक सहमति भी दे दी है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस संबंध में गुरुवार को नई दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में 14 से 24 मार्च तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।

इसके साथ ही मुलाकात में मध्यप्रदेश भाजपा के नए कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर नड्डा से चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 27 मार्च को भूमिपूजन को लेकर प्रारंभिक सहमति दी है। अब वीडी शर्मा  ने नड्डा को औपचारिक न्यौता दिया है। उनके भोपाल प्रवास के पूरे शेड्यूल को लेकर चर्चा की। नड्डा भोपाल प्रवास के दौरान पार्टी की बड़ी बैठक भी कर सकते हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago