17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन 2023 कल से इंदौर में मेहमानों का आगमन शुरू

17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन 2023 कल से इंदौर में शुरू हो रहा है। इंदौर में कल से शुरु होने वाले तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन (पीबीडी) तीन  खंड होंगे।  9 जनवरी को औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी 10 जनवरी को सम्मेलन के समापन पर अपना संबोधन देंगी।

भव्य स्वागत की तैयारी –

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अद्भुत और अनुपम हैं ये दृश्य! इंदौर का कोना-कोना झिलमिलाती रोशनी से सराबोर है। लग रहा है मानो हर इंदौरवासी आतुर है प्रवासी भारतीयों के भव्य स्वागत के लिए। मन अभिभूत है।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन का विशेष महत्व है क्योंकि चार साल बाद कोविड महामारी के बाद यह पहला आयोजन है।, 16वां पीबीडी सम्मेलन नई दिल्ली में वर्ष 2021 में वर्चुअल मोड में हुआ था। इस सम्मेलन के लिए इंदौर पूरी तरह से सज गया। इंदौर में 8-10 जनवरी को 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

  • 8 जनवरी- पहले दिन युवा प्रवासियों से जुड़ने के लिए युवा प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा।
  • 9 जनवरी- दूसरे दिन प्रधानमंत्री द्वारा 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया जाएगा।
  • 10 जनवरी- तीसरे दिन प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करने के साथ राष्ट्रपति के भाषण के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

बता दें 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन  के मुख्य अतिथि  गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि होंगे। ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य, ज़नेटा मैस्करेनहास, 8 जनवरी को यूथ प्रवासी सम्मेलन में सम्मानित अतिथि होंगी। पीबीडी का विषय ‘प्रवासी अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है। पीबीडी सम्मेलन में तीन दिवसीय कार्यक्रम में युवा प्रवासी भारतीय दिवस, उद्घाटन दिवस और समापन दिवस के साथ-साथ विषय-आधारित महत्वपूर्ण सत्र शामिल हैं। जिसका आयोजन विदेश मंत्रालय एवं युवा मामले और खेल मंत्रलय द्वारा किया जायेगा। इसी दिन मध्यप्रदेश द्वारा अर्थ-व्यवस्था, संस्कृति, पर्यटन, प्रौद्योगिकी सेक्टर्स में दिये जा रहे विशेष अवसरों का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago