नई दिल्ली । वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़ ने बताया कि ईडीने बैंकों के 64,920 करोड़ रुपये जब्त (Rs 64,920 crore seized from banks) किए हैं। वहीं, बैंकों के खिलाफ 1105 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 सरकारी बैंकों ने एनएआरसीएल को 11,617 करोड़ रुपये से अधिक के बुरे फंसे कर्ज (एनपीए) हस्तांतरित किए गए हैं। एनएआरसीएल ने 30 नवंबर, 2023 तक 16.64 करोड़ की वसूली की है। बता दें, एनएआरसीएल वाणिज्यिक बैंकों की तनावग्रस्त संपत्तियों को संभालने और उनका निपटान करने के लिए बनाई गई संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है।
करोड़ों जॉब कार्ड रद्द
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकसभा को बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 2022-23 में 5.48 करोड़ से अधिक जॉब कार्ड रद्द किए गए। यह पिछले वित्त वर्ष से 267 फीसदी अधिक है।
1,176 किमी वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर तैयार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को बताया कि 1,506 किमी लंबे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में से 1176 किमी बनकर तैयार हो चुका है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…