देश

22वीं बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, दो युवक विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे, दोनों के पास गैस कनस्टर

संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एक शख्स का नाम सागर बताया जा रहा है। यह मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास पर संसद पहुंचा था। फिलहाल संसद के सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या हुआ था?

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान करीब 1 बजकर 12 मिनट पर यह घटना हुई है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग नीचे कूद गए। एक शख्स के पैर से धुंआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पैर में स्मोक कैंडर छिपे थे। सुरक्षा कर्मियों के अलावा सांसद भी शख्स को पकड़ने के लिए भागे। जिस समय यह घटना हुई तब राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसी बीच अध्यक्ष की कुर्सी पर मौजूद पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। बता दें कि बुधवार को संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago