भोपाल

BMHRC में अब आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति से भी मिलेगा इलाज

भोपाल। भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में आने वाले मरीज अब आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के इलाज का भी फायदा उठा सकेंगे। इसके लिए बीएमएचआरसी परिसर में ही स्थित स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 7 में मध्यप्रदेश सरकार के आयुष विभाग के साथ मिलकर आयुष चिकित्सा एकीकृत स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। बीएमचएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने इस परामर्श केंद्र को जनता को समर्पित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह केंद्र सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा। यहां सोमवार व मंगलवार को आयुष विभाग में पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर, बुधवार व गुरुवार को आयुर्वेदिक डॉक्टर और शुक्रवार व शनिवार को यूनानी चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर मरीजों को परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। सभी मरीजों के लिए यह डॉक्टरी परामर्श निशुल्क रहेगा तथा उनसे एकीकृत स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

गैस पीड़ित मरीजों व अन्य मरीजों को फायदा होगा -डॉ मनीषा श्रीवास्तव

इस अवसर पर प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि हम राज्य सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने इस एकीक़त हेल्थ सेंटर खोलने में हमारी मदद की और अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों को इस परामर्श सेंटर में भेजने का फैसला किया। इससे होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों का इलाज कराने वाले गैस पीड़ित मरीजों व अन्य मरीजों को फायदा होगा। बीएमएचआरसी और स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर भी आवश्यकता महसूस होने पर मरीजों को इस एकीकृत स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर सकेंगे। आने वाले समय में हम यहां पंचकर्म, शिरोधारा समेत अन्य सुविधाएं भी शुरू करेंगे।

शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनीता तोमर ने बीएमएचआरसी में आयुष चिकित्सा एकीकृत स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड—19 महामारी के दौरान लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के बारे में पता चला। हमारे संस्थान को कोविड केयर सेंटर बनाया गया था और हमारे सभी डॉक्टरों ने पूरी लगन के साथ मरीजों की सेवा की। महामारी के दौरान अपने प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथी दवा के लाखों डोज बांटे, जिससे मरीजों को काफी फायदा हुआ।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago