Categories: देश

न्याय दिलाने वाले जजों को अपने लिए ही करनी पड़ रही न्याय की मांग

नई दिल्ली। बिहार के महालेखाकार ने पटना हाई कोर्ट के 7 जजों का जीपीएफ खाता बंद कर दिया। अब दूसरे को न्याय दिलाने वाले जज को अपने लिए ही न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगानी पड़ी है। पटना हाईकोर्ट के सात जजों का जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाता बंद हो गया है। जजों ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर गुहार लगाई है। जब ये मामला मंगलवार को SC पहुंचा तो CJI भी हैरान रह गए। अब इस मामले पर सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

CJI की बेंच ने हैरान ,सुनवाई के लिए तैयार

याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि सरकार ने जजों का जीपीएफ अकाउंट बंद कर दिया है। इस आदेश के परिणाम गंभीर है। राज्य के महालेखाकार ने जजों के जीपीएफ खातों को बंद कर दिया। इस पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने हैरान होकर कहा कि क्या जजों के GPF खातों को बंद कर दिया गया। याचिकाकर्ता कौन है।

7 जजों ने दाखिल की याचिका

जस्टिस शैलेंद्र सिंह, जस्टिस अरुण कुमार झा, जस्टिस जितेंद्र कुमार, जस्टिस आलोक कुमार पांडेय, जस्टिस सुनील दत्त मिश्रा, जस्टिस चंद्रप्रकाश सिंह और जस्टिस चंद्रशेखर झा ने याचिका दाखिल की है। सभी जज न्यायिक सेवा कोटे से 22 जून को नियुक्त हुए थे। इस मामले में सरकार का कहना है कि जजों के जीपीएफ खाता इसलिए बंद किए गए, क्योंकि न्यायिक सेवा में उनकी नियुक्ति वर्ष 2005 के बाद हुई है।

GPF फंड क्या होता है?

जीपीएफ एक तरह का प्रोविडेंट फंड अकाउंट है। हालांकि यह सिर्फ सरकारी कर्मचारी खुलवा सकते हैं। ये एक तरह की रिटायरमेंट प्लानिंग है। इसकी राशि कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद मिलती है। कर्मचारी अपने वेतन का 15 प्रतिशत तक जीपीएफ खाते में जमा कर सकता है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago