पुतिन का बाइडेन पर पलटवार – पश्चिमी देश यूक्रेन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर पहुंच गए थे। वहां से लौटने के बाद इस समय बाइडने पोलैंड में हैं। आज रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है। इससे ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जंग को टालने की भरपूर कोशिश की

पुतिन ने कहा कि रूस ने शुरुआत में जंग को टालने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन नाटो और अमेरिका ने इसे कामयाब नहीं होने दिया। हम तो अभी भी उनसे बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन हमें उनकी शर्तें मंजूर नहीं है। पुतिन ने कहा कि सच तो यही है कि इस संकट की वजह पश्चिमी देश हैं उनकी वजह से ही ये जंग शुरू हुई है।

पश्चिमी देश यूक्रेन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। वे यूक्रेनी लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। नाजी खतरों से जूझ रहा रूस पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने डोनबास इलाके का मामला है तो हमने हमेशा कहा कि पहले इसे शांति से सुलझा लीजिए। लेकिन, यूक्रेन जैविक और परमाणु हथियार इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सरकार रूस के प्रति घृणा और खतरे को लगातार बढ़ावा दे रही है। पुतिन ने फिर से यूक्रेन पर किए गए हमले को एक स्पेशल ऑपरेशन बताया है।पुतिन ने कहा कि रूस लगातार नाजी खतरों से जूझ रहा था। यूक्रेन को मोहरा बना रहा अमेरिका पुतिन इतने पर ही नहीं रुके। पुतिन ने कहा कि अमेरिका और उनके साथी बस अपना दबदबा बनाने के लिए एक साजिश के तहत दूसरों को अपना मोहरा बना रहे हैं।

पश्चिमी देशों ने ही इस जिन्न को बोतल से बाहर निकाला

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने ही इस जिन्न को बोतल से बाहर निकाला है और अब वे ही इसे वापस बोतल के भीतर डाल सकते हैं। पुतिन ने आगे कहा कि वे सिर्फ अपने लोगों की मदद करना चाहते हैं और वह इसे बखूबी कर भी रहे हैं।

खुद को ही दंडित कर रहे पश्चिमी देश

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ लगाए प्रतिबंधों से कुछ और नहीं बल्कि खुद को ही ‘दंडित’ कर रहे हैं। पश्चिम ने रूस के खिलाफ अपने सैन्य और आर्थिक प्रतिबंध लगाकर सफलता हासिल नहीं की और न ही वे कभी ऐसा कर पाएंगे। हम पर प्रतिबंध लगाने वाले खुद ही खुद को दंडित कर रहे हैं। उनके देश में तेल के दाम बढ़ गए हैं। वहां कारखाने बंद हो रहे हैं। उनके ऊर्जा क्षेत्र पतन की ओर जा रहे हैं और वे अपने लोगों को बता रहे हैं कि इसकी वजह रूस है। लेकिन इसकी वजह हम नहीं वे खुद है।

रूस को जंग में हराना नामुमकिन

पुतिन ने कहा कि उनकी जंग यूक्रेन के लोगों से नहीं है, क्योंकि वो तो वहां की हुकूमत के गुलाम हैं। पुतिन ने जोर देकर कहा कि पूरी दुनिया को ये कान खोलकर सुन ले कि रूस को युद्ध में पराजित करना नामुमकिन है। दरअसल, वेस्टर्न पावर चाहते हैं कि यूरोप में वो पुलिस का रोल अदा करें। हम अपने बच्चों पर कोई खतरा नहीं आने देंगे।

यूक्रेन को लॉन्ग रेंज डिफेंस सिस्टम दिए जा रहे

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को लॉन्ग रेंज डिफेंस सिस्टम दिए जा रहे हैं। हमारे बॉर्डर पर इसकी वजह से खतरा मंडरा रहा है। रूस और यूक्रेन का मामला लोकल था। अमेरिका और उसके साथियों ने इसे दुनिया का मसला बना दिया। पश्चिमी देशों ने दिया धोखा पुतिन ने कहा कि रूस पर इल्जाम लगाने वाले ये भी देख लें कि पश्चिमी नेताओं का क्या रोल रहा। इन लोगों ने लगातार धोखेबाजी की और झूठ बोला। पश्चिमी शक्तियां सम्मान देना नहीं जानते। वो पूरी दुनिया पर थूकने की कोशिश करते हैं। यही तरीका वो अपने देशों की जनता के साथ भी अपनाते हैं। पुतिन ने कहा कि ये वक्त उनके देश के लिए जटिल और चुनौतीपूर्ण है। यह वो दौर है जब दुनिया तेजी से बदल रही है। ये ऐतिहासिक घटनाएं उनके देश का भविष्य तय करेंगी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago