महिलाओं और बच्चों की योजनाओं के लिए मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा : स्मृति ईरानी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश का देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित नवाचारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना की। स्मृति ईरानी ने कहा कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा। केन्द्रीय मंत्री ईरानी आज नई दिल्ली से महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, पालना योजना तथा निर्भया में जारी गतिविधियों की समीक्षा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग के लिए – मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा नई दिल्ली से ली गई बैठक में समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पर्याप्त राशि आवंटित करने के लिए केन्द्र शासन का आभार मानते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में बाल देख-रेख संस्थाओं को छोड़ने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग देकर समाज में पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आरंभ की गई है। योजना में इन बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही रोजगार प्राप्त करने में भी उनकी मदद की जाती है। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास दीपाली रस्तोगी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago