Categories: इंदौर

सबका साथ-सबका विकास, पेंशनर्स के साथ विश्वासघात लिखी तख्तियां लेकर मध्य प्रदेश पेंशन एसोसिएशन ने किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इंदौर। मध्य प्रदेश पेंशनर्स संघर्ष समन्वय महासंघ ने मंगलवार को इंदौर के रीगल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध गांधी हॉल से गांधी प्रतिमा तक एक रैली के रूप में जुलूस निकालकर किया गया। जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक 19 प्रतिशत की जगह 1 प्रतिशत राहत देने की मांग की। एसोसिएशन के लोगों द्वारा ‘सबका साथ-सबका विकास, पेंशनर्स के साथ विश्वासघात’ लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विरोध प्रदर्शन के दौरान पेंशन एसोसिएशन के लोगों द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार पेंशनरों को उनके महंगाई भत्ते में कम राशि देकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। जनवरी 2019 में सरकार ने जो वादा किया था वह अब तक पूरा नहीं किया गया है।

पेंशनरों का कहना था कि उन्हें मिलने वाले 27 माह के एरियर के लिए भी वह लगातार सरकार से गुहार लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए पेंशनरों का कहना कि 2 मार्च को वह पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

5 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

1 week ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

1 week ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago