भोपाल। सेंट मोंटफोर्ट स्कूल भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया । आजादी के 76वर्ष पूर्ण होने पर यह स्वतंत्रता दिवस एक अलग ही रंग एवं उत्साह लिए हुए था । इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएँ तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छात्र- छात्राओं के द्वारा सुरीले तथा रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्राचार्य ब्रदर मोनाचन द्वारा ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं के द्वारा सुरीले तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कक्षा नवी के विद्यार्थी अक्षत भल्ला तथा मदीहा खान द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्पष्ट करते हुए जोशीला भाषण दिया गया । देशभक्ति गीतों की श्रृंखला में सर्वप्रथम कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी । इसके बाद छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत के द्वारा सब में एक जोश और उत्साह का संचार कर दिया । देशभक्ति गीत के पश्चात देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिससे विद्यालय प्रांगण का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया ।
विद्यालय प्राचार्य ब्रदर मोनाचन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा देश आजाद के लिए दिए गए बलिदान से विद्यार्थियों को देश के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम का समापन हेड बॉय आधार मुंशी तथा हेड गर्ल नियोर जोसफ के धन्यवाद भाषण तथा मिष्ठान वितरण के साथ हुआ ।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…