भोपाल

भोपाल के 3 फीट के असिस्टेंट बैंक मैनेजर राहुल नेमा बैठे KBC की हॉट सीट

भोपाल। टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भोपाल के राहुल नेमा बैठे नजर आएंगे। यह शो गुरुवार और शुक्रवार को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। राहुल यहां सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी हाइट 3 फीट से भी कम है। सोनी टीवी पर शो का प्रोमो भी दिखाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रोमो में एक्टर अमिताभ बच्चन भी 31 साल के राहुल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। राहुल को अपने सामने बैठा देख बच्चन भी कह रहे हैं कि ये हमारे लिए भी सौभाग्य की बात है। राहुल शुक्रवार और शनिवार को शो में नजर आएंगे। उन्होंने कितनी राशि जीती, वह शो में ही पता चल सकेगा।

राहुल नेमा शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर

रायसेन रोड भोपाल के रहने वाले राहुल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनके पिता भी सरकारी नौकरी में हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है।

राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

राहुल केबीसी के प्रोमो में डान फिल्म का चर्चित संवाद ‘डान को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है…’ बोलते दिखाई दे रहे हैं। वह बात-बात में यह भी कहते हैं कि राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है…।

हिम्मत नहीं हारा हूं, बस चलते जा रहा हूं

प्रोमो में अमिताभ बच्चन और राहुल के साथी उनकी तारीफ कर रहे हैं। हाइट कम होने से परिजन उन्हें गोद में उठाए हैं। टीवी शो के दौरान राहुल को 360 फ्रैक्चर होने की बात भी कही गई है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago