भोपाल

आजादी के 76 वीं वर्षगाँठ पर सेंट मोंटफोर्ट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भोपाल।  सेंट मोंटफोर्ट स्कूल  भोपाल  में  स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया । आजादी के 76वर्ष पूर्ण होने पर यह स्वतंत्रता दिवस एक अलग ही रंग एवं उत्साह लिए हुए था । इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएँ तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छात्र- छात्राओं के द्वारा सुरीले तथा रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देशभक्ति गीतों से गूँज उठा विद्यालय

कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्राचार्य ब्रदर मोनाचन  द्वारा ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं के द्वारा सुरीले तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कक्षा नवी के विद्यार्थी अक्षत भल्ला तथा मदीहा खान द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्पष्ट करते हुए जोशीला भाषण दिया गया । देशभक्ति गीतों की श्रृंखला में सर्वप्रथम कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी । इसके बाद छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत के द्वारा सब में एक जोश और उत्साह का संचार कर दिया । देशभक्ति गीत के पश्चात देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिससे विद्यालय प्रांगण का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया ।

विद्यार्थियों को भी  देश के लिए कुछ करना चाहिए – मोनाचन

विद्यालय प्राचार्य ब्रदर मोनाचन  द्वारा  स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा देश आजाद के लिए दिए गए बलिदान से  विद्यार्थियों को देश के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम का समापन हेड बॉय आधार मुंशी तथा हेड गर्ल नियोर जोसफ के धन्यवाद भाषण तथा मिष्ठान वितरण के साथ हुआ ।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago