मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर साहस की प्रतिमूर्ति और भारतीय इतिहास की नायिका रानी पद्मावती की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज ही मुख्यमंत्री निवास पर राजपूत समाज के सम्मेलन में यह घोषणा की थी और तत्काल इस पर अमल करते हुए भूमि-पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी पद्मावती के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत और प्रेरित करवाने में प्रतिमा महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। भूमि-पूजन में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, परिवहन और राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, श्री रामपाल सिंह और जन-प्रतिनिधियों के साथ राजपूत समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…