ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर में विकास यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 55 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। मेरी पहली प्राथमिकता है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा घर के नजदीक और निःशुल्क मिले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। जिस क्षेत्र में भी जाएगें वहाँ विकास कार्य होते नजर आयेगें। उन्होंने कहा कि स्वर्ण रेखा पर एलीवेटेड रोड तथा विधानसभा की सभी प्रमुख रोडों का कार्य गतिशील है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया जा रहा है। आज तीन संजीवनी क्लीनिकों का भूमि-पूजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक ही प्राथमिक उपचार निःशुल्क मिलेगा। हमारे नौनीहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिये सीएम राइज स्कूल के साथ ही शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बन रहा है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…