भोपाल

मध्यप्रदेश में आप का चुनावी बिगुल : आज भेल दशहरा मैदान में केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे जनसभा को संबोधित

भोपाल: आज दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री भोपाल आकर आम आदमी पार्टी के चुनावी शंखनाद का आगाज करेंगे। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की संयुक्त जनसभा होगी। दोनों दोपहर 2.15 बजे दिल्ली से भोपाल आएंगे। आज भेल दशहरा मैदान पर ट्रैफिक में बदलाव भी किया गया है। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी एमपी की 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह जून करीब एक महीने से डेरा डाले हैं। संदीप पाठक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर आज भोपाल में होने वाली जनसभा के लिए आमंत्रित कर चुके हैं।

निकाय चुनाव के रिजल्ट से खुश

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की हाल में घोषणा करने वाली ‘आप’ पिछले साल जुलाई-अगस्त में स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ ने मध्यप्रदेश में अपने पहले ही नगरीय निकाय चुनाव में 6.3 प्रतिशत मत हासिल करने का दावा किया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रदेश के कुल 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में हमारी पार्टी का उम्मीदवारसिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को मेयर बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सिंगरौली के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश भर में 52 पार्षद जीते थे और ग्वालियर एवं रीवा में हम तीसरे स्थान पर रहे।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago