Mahakaal Temple Ujjain : महाकाल मंदिर के पुजारी के 17 वर्षीय बेटे की मौत, साइलेंट अटैक की आशंका

उज्जैन।  महाकाल मंदिर के पुरोहित मंगेश शर्मा के 17 वर्षीय बेटे मयंक की मौत हो गई है। बेटे मयंक ने कल रंगपंचमी के दिन चल समारोह में तलवार से प्रदर्शन किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद से महाकाल मंदिर के पुजारियों में शोक की लहर छा गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, कल  रंगपंचमी की शाम को बाबा महाकाल के ध्वज चल समारोह की तैयारी चल रही थी। मंदिर के पुरोहित का बेटा मंयक भी मंदिर पहुंच गया था। ध्वज पूजन के बाद गेर शुरू होने के पहले मंयक ने सभा मंडप में तलवार घूमाकर अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन भी किया। इसके बाद वह गैर में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि गेर के दौरान ही मयंक को घबराहट हुई थी। इसे सामान्य मानकर वह जूस पीकर फिर गेर में शामिल हो गया। गेर के गुदरी चौराहे पर पहुंचने पर मंयक की तबीयत फिर बिगड़ी, इसके बाद वह खत्रीवाड़ा स्थित निवास पर पहुंच गया। मयंक रात करीब 10 बजे घर पहुंचा और सो गया। इसके बाद वह सुबह उठा नहीं। साइलेंट अटैक से मयंक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टर्स का मानना है कि तेज आवाज से बज रहा बैंड भी अटैक का कारण हो सकता है।

मंयक के दोस्त माधव शर्मा ने बताया मंयक दो बहनों में इकलौता भाई था। दोनों बहनों का लाड़ला मंयक अक्षत कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। माधव ने बताया कि बाबा महाकाल की गेर को लेकर मयंक बहुत उत्साहित था। गेर के लिए उसने नए कपड़े भी खरीदे थे। घटना के बाद से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago