मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में नकली जेवर बांटने का मुद्दा उठाया। का मामला गूंजा। इस मामले में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करते हुए जांच की मांग की। विपक्ष की मांग को मानते हुए संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आश्वस्त किया कि उच्च स्तरीय जांच करवा ली जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह मामला प्रश्नोत्तरकाल के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक सुश्री लक्ष्मी साधौ ने उठाया और कहा कि योजना के तहत गुणवत्ताहीन सामग्री का वितरण् किया जा रहा है। इसकी जांच होना चाहिए। मैंने और हितग्राहियों ने भी इसकी शिकायत की है, इसकी बावजूद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जांच भी उन्हीं लोगों से करवाई गई जिन्होंने ये भ्रष्टाचार किया है। प्रश्न के उत्तर में पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मामले की जांच करवाई है उसमे ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। सरकार के जवाब से असंतुष्ठ सुश्री साधौ ने कहा कि सरकार की मंत्री सुश्री मीना सिंह ने भी स्वयं इस बात को माना है।
जवाब में सुश्री मीना सिंह ने कहा कि आप लोगों की सरकार होती तो मामला उजागर ही नहीं होता है हमने माना भी और सामग्री का वितरण भी रुकवा दिया है। जवाब से असंतुष्ठ सुश्री साघौं ने कहा कि मामले की पुन: जांच प्रश्नकर्ता विधायक की मौजूदगी में करवाए। उत्तर में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच करवा ली जाएगी। सुश्री साधौ ने कहा कि जांच में मुझे भी शामिल करवा ले, लेकिन सरकार से उन्हें ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीष गौतम ने आग्रह किया कि प्रश्नकर्ता विधायक को जांच के समय बुलवा लें।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…