सतना जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या को अंजाम दिया है। ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
5 हथियारबंद बदमाशों ने दोपहर डेढ़ बजे सेंट्रल बैंक के सामने इस वारदात को अंजाम दिया । भाटिया ग्रुप की शराब कंपनी रोजवुड सप्लायर्स का मुनीम संजय सिंह जब रोज की तरह करीब डेढ़ बजे बैंक से कैश लेकर बैंक के लिए निकला था। बदमाशों ने संजय सिंह को उस वक्त गोली मारी जब वह नोटों से भरा बैग लेकर कार से उतर रहा था। गोली मारने के बाद बदमाशों ने बैग छीना और फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। आरोपियों की तलाश में शहर की नाकेबंदी की गई है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…