Categories: देश

आयुष मंत्रालय ने योग वर्ष 2023 के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्रों को किया आमंत्रित

आयुष मंत्रालय ने योग 2023 के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर योग के विकास और प्रोत्‍साहन के लिए किए गए अनुकरणीय योगदान को मान्यता देते हैं। दो राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय मूल की संस्थाओं को और दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय/विदेशी मूल की संस्थाओं को दिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2023) के अवसर पर की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन प्रक्रिया वर्तमान में माईगोव प्लेटफॉर्म ( https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2023/ ) पर होस्ट की गई है। इसके लिए लिंक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट और राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2023 तक खुली रहेगी।

पुरस्‍कारों की चयन प्रक्रिया

पुरस्‍कारों की चयन प्रक्रिया दो स्तरीय प्रणाली का अनुपालन करती है, जिसके लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दो समितियों अर्थात् स्क्रीनिंग समिति और मूल्यांकन समिति (जूरी) का गठन किया जाएगा। मूल्यांकन समिति (जूरी) की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव द्वारा की जाती है और इसके सदस्यों में प्रधानमंत्री के सलाहकार, विदेश सचिव, आयुष मंत्रालय के सचिव सहित अन्य व्‍यक्ति शामिल होते हैं। यह पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं को अंतिम रूप देने के लिए चयन और मूल्यांकन मानदंड तय करता है।

बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की योजना

आयुष मंत्रालय वैश्विक रूप से बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आयोजित करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय डब्‍ल्‍यूएचओ एमयोगा ऐप, नमस्ते ऐप, वाई-ब्रेक एप्लिकेशन और विभिन्न जन-केंद्रित गतिविधियों और कार्यक्रमों का उपयोग करके योग के लाभों का व्‍यापक प्रचार करेगा। माईगोव प्लेटफॉर्म पर आईडीवाई प्‍लेज, मतदान/सर्वेक्षण, आईडीवाई जिंगल, आईडीवाई क्विज़ और “योग माई प्राइड” फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने का प्रस्ताव है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago