सतना में शराब कंपनी के मुनीम की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, 22 लाख रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश

सतना जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या को अंजाम दिया है। ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

5 हथियारबंद बदमाशों ने दोपहर डेढ़ बजे सेंट्रल बैंक के सामने इस वारदात को अंजाम दिया । भाटिया ग्रुप की शराब कंपनी रोजवुड सप्लायर्स का मुनीम संजय सिंह जब रोज की तरह करीब डेढ़ बजे बैंक से कैश लेकर बैंक के लिए निकला था।  बदमाशों ने संजय सिंह को उस वक्त गोली मारी जब वह नोटों से भरा बैग लेकर कार से उतर रहा था। गोली मारने के बाद बदमाशों ने बैग छीना और फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। आरोपियों की तलाश में शहर की नाकेबंदी की गई है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago