मुंबई । धारावाहिक ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नीतेश पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से पूरी मनोरंजन की दुनिया सकते में आ गई है। मनोरंजन जगत के लिए यह सप्ताह दुखद बन गया है।पहले आदित्य सिंह राजपूत फिर वैभवी उपाध्याय और अब नीतेश पांडे के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला दिया है। जाहिर है कि प्रतिभाशाली अभिनेताओं का यूं अलविदा कहना फैंस और टीवी सेलेब्स को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता नीतेश पांडे ने आज 51 साल की उम्र में अन्तिम सांस ली।
17 जनवरी 1973 को नीतेश पांडे का जन्म हुआ था। एक्टिंग के शौकीन नीतेश ने 1990 में थिएटर से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वे ‘मंजिले अपनी अपनी’, ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’, ‘साया’, ‘जूस्तजू’, ‘दुर्गेश नंदिनी’ जैसे शोज में अहम किरदार में नजर आए थे। वे रुपाली गांगुली के फेमस शो ‘अनुपमा’ में धीरज कपूर के किरदार में नजर आए थे। नीतेश अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते थे। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस अश्विनी कलेसकर से 1998 में शादी की थी और साल 2002 में ये दोनों अलग हो गए थे।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…