Categories: देश

अभिनेत्री गायत्री रघुराम ने छोड़ी BJP, बोलीं- भाजपा की तमिलनाडु इकाई में महिलाएं सेफ नहीं

पिछले साल नवंबर में बीजेपी से निलंबित की गईं अभिनेत्री व नेता गायत्री रघुराम ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और  सच्चे कार्यकर्ताओं की भाजपा में किसी को परवाह नहीं है। उन्होंने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई को जिम्मेदार ठहराया।

पार्टी को बदनाम करने के आरोप
23 नवंबर को अन्नामलाई ने भाजपा की अन्य राज्यों व विदेशी तमिल विकास इकाई की अध्यक्ष गायत्री रघुराम को पार्टी को बदनाम करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

गायत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘मैंने भारी मन से तमिलनाडु भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला लिया है क्योंकि महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर और समान अधिकार व सम्मान नहीं दिया जाता। अन्नामलाई के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सच्चे कार्यकर्ताओं की किसी को परवाह नहीं है, सच्चे कार्यकर्ताओं को भगाना ही अन्नामलाई का एकमात्र लक्ष्य है। भाजपा को मेरी शुभकामनाएं।’अभिनेत्री ने कहा, ‘मोदी जी आप विशेष हैं, आप राष्ट्रपिता हैं, आप हमेशा मेरी नजर में विश्वगुरु और महान नेता रहेंगे। अमित शाह जी आप हमेशा मेरी नजर में चाणक्य रहेंगे।’ पद से हटाए जाने और पार्टी से निलंबित किए जाने से कुछ दिन पहले, भाजपा के खेल एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर प्रसाद रेड्डी ने उन पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के परिवार के एक सदस्य से मिलने का आरोप लगाया था और आक्रोशित मुद्रा में कहा था, ‘भाजपा में विश्वासघातियों के लिए कोई जगह नहीं है।’

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago