Categories: खेल

IND vs SL 1st T20 Match: तीन मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 से बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला मैच वानखेड़े के मैदान में खेला गया। जहां, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के डेब्यूडेंट शिवम मावी ने 22 रन देते हुए चार विकेट लिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीपक हुड्डा नाबाद 41 के अलावा अक्षर पटेल ने नाबाद 31, ईशान किशन ने 37 और हार्दिक पांड्या ने 29 रन की पारी खेली। अक्षर और दीपक ने छठे विकेट के लिए शानदार नाबाद 68 रन की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कसुन रजिथा को छोड़कर 5 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किए। हसरंगा ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान दसून शानका ने 27 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। चमिका 16 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

आखिरी ओवर में जीता भारत
श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए था। अक्षर पटेल ने सूझबूझ से गेंदबाजी करते व्हाइड रनों के साथ मात्र 10 रन दिए और दो बल्लेबाज रन आउट हुए। चमिका करुणारत्ना ने आखिर तक श्रीलंका को जीत दिलाने की कोशिश की पर नाकामयाब रहे।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago