भोपाल । पुराने शहर में स्थित भारत टाकीज ओवरब्रिज को रिनोवेशन कार्य के बाद गुरुवार से लोगों की आवाजाही के लिए पुन: खोल दिया गया। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक विश्वास कैलाश सारंग ने इस ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान शहर की महापौर मालती राय समेत निगम के अधिकारी व कुछ पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे। लोकार्पण के बाद मंत्री सारंग ने ब्रिज के ऊपर से जीप भी दौड़ाई। वर्ष 1972 में निर्मित भारत टाकीज आरओबी के कुल 360 बेयरिंग सहित 15 एक्सपोनशन जॉइंट बदले गए हैं। रिनोवेशन कार्य के लिए आरओबी पर बीते एक माह से आवागमन बंद था। इंजीनियरों का कहना है कि रिनोवेशन के बाद ब्रिज की उम्र करीब 25 साल बढ़ गई है।
गौरतलब है कि 8 मई को आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सारंग ने तब रिनोवेशन में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि के इंजीनियरों को फटकार लगाई थी और 25 मई तक मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ब्रिज पर लोकार्पण के पोस्टर-बैनर भी लगा दिए गए थे। मंत्री की फटकार के बाद रिनोवेशन के काम में तेजी आई और आज सुबह मंत्री सारंग ने ब्रिज का लोकार्पण कर दिया।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…