मध्यप्रदेश

MP Board Result 2023: 10वीं में 63.29% बच्चे पास, इंदौर के मृदुल प्रदेश टॉपर, देखिए टॉपर्स की पूरी लिस्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम दोपहर 12.27 बजे मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किया। रिजल्ट 63.29% रहा। यह पिछले साल से अच्छा है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप टेन में 254 स्टूडेंट आए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर के मृदुल पाल प्रदेश में टॉपर रहे। इंदौर की प्राची अग्रवाल दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर अनुभव गुप्ता उमरिया, अभिषेक परमार अकोदिया, उन्नति अग्रवाल टीकमगढ़, राधा साहू डाबर, सुक्षिशा कटारे और प्रिया ठाकरे रहे।

मंत्री परमार ने पास हुए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो असफल हुए हैं वे चिंता न करें। एक मौका और मिलेगा। कम अंक के कारण ऐसा हुआ है। अब अच्छे से मेहनत करें और रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा देकर आगे बढ़ें। हम भी प्रदेश में और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करेंगे।

 

MPBSE 10th District-wise Merit List

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा जारी जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट के लिए कृपया यहां क्लिक करें। कुल 56 पेज में सभी जिलों की मेरिट लिस्ट उपलब्ध कराई गई है जिले का नाम विद्यार्थियों के नाम के बाद लिखा हुआ है।

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago