भोपाल

भारत टाकीज आरओबी के लोकार्पण के बाद मंत्री सारंग ने ब्रिज के ऊपर दौड़ाई जीप

भोपाल । पुराने शहर में स्‍थित भारत टाकीज ओवरब्रिज को रिनोवेशन कार्य के बाद गुरुवार से लोगों की आवाजाही के लिए पुन: खोल दिया गया। प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री और स्‍थानीय विधायक विश्‍वास कैलाश सारंग ने इस ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।  इस दौरान शहर की महापौर मालती राय समेत निगम के अधिकारी व कुछ पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे। लोकार्पण के बाद मंत्री सारंग ने ब्रिज के ऊपर से जीप भी दौड़ाई। वर्ष 1972 में निर्मित भारत टाकीज आरओबी के कुल 360 बेयरिंग सहित 15 एक्सपोनशन जॉइंट बदले गए हैं। रिनोवेशन कार्य के लिए आरओबी पर बीते एक माह से आवागमन बंद था। इंजीनियरों का कहना है कि रिनोवेशन के बाद ब्रिज की उम्र करीब 25 साल बढ़ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गौरतलब है कि 8 मई को आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सारंग ने तब रिनोवेशन में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि के इंजीनियरों को फटकार लगाई थी और 25 मई तक मरम्‍मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ब्रिज पर लोकार्पण के पोस्टर-बैनर भी लगा दिए गए थे। मंत्री की फटकार के बाद रिनोवेशन के काम में तेजी आई और आज सुबह मंत्री सारंग ने ब्रिज का लोकार्पण कर दिया।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago