म.प्र. टूरिज्म बोर्ड और ओम स्पोर्टमेंट के बीच प्रदेश में 5 फिल्म और 2 वेब सीरीज शूट करने हुआ समझौता

मध्य प्रदेश में देश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रदेश फिल्म टूरिज्म पॉलिसी से प्रभावित होकर शूटिंग के लिए प्रेरित हो रहे हैं। फिल्म-वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश सेंट्रल हब के रूप में विकसित हो रहा हैं। इसी क्रम में प्रोडक्शन हाउस ओम स्पोर्टमेंट प्रदेश में 5 फिल्म और 2 वेब सीरीज शूट करेगा। कंपनी ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और म.प्र. पर्यटन विकास निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रोडक्शन हाउस इन प्रोजेक्ट्स में 5 साल में 50 करोड़ रुपए का निवेश भी करेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय कलाकारों को  वेब सीरीज में मौका 

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला की मौजूदगी में बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री विवेक श्रोत्रिय ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये। ओम स्पोर्टमेंट की ओर से प्रोड्यूसर श्री आशिम खेत्रपाल और सुश्री राधिका खेत्रपाल मौजूद थे। एम.ओ.यू. के अनुसार कंपनी द्वारा स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देकर वेब सीरीज में मौका दिया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों का प्रचार भी होगा। 

जनवरी-2023 में पहली शूटिंग  ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ 

ओम स्पोर्टमेंट कंपनी की प्रोड्यूसर सुश्री राधिका खेत्रपाल ने कहा कि आज हुआ एम.ओ.यू हमारे लिए गर्व की बात है। पर्यटन विभाग का हमेशा फिल्मकारों को सराहनीय सहयोग रहा है। हम प्रदेश में 7 प्रोजेक्ट शूट करेंगे। सभी की स्क्रिप्ट तैयार है। पहली फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ की शूटिंग जनवरी-2023 में शुरू होगी और अक्टूबर में रिलीज की जाएगी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago