Categories: भोपाल

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चहुँमुखी विकास : डॉ. प्रभुराम चौधरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने के साथ अस्पतालों को सुदृढ़ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता से स्वास्थ्य केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी बुधवार को साँची विकासखण्ड के ग्रामों में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम  चौधरी ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी कारण से कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे लाभ दिलाना है। उन्होंने विकास यात्रा में गाँवों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कोटरा ग्राम में 29 लाख 40 हजार, सुंड अजायब नगर में 15 लाख, पुरा मुंगावली ग्राम में 7 लाख 43 हजार और सालेरा में 91 लाख 61 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। साँची जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बघेल, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास यात्रा में साथ रहे।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago