भोपाल: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा- मेरे खिलाफ माहौल चलता है। मीडिया चलाती है, भाजपा चलाती है और कांग्रेस के मेरे कुछ मित्र चलाते हैं कि दिग्विजय सिंह को मत भेजिए, इनसे वोट कट जाएंगे। मैंने दौरा किया, मैंने प्रचार किया और कांग्रेस की सरकार बन गई। अब आप बताइए कि वोट कटे या जुडे़।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिग्विजय सिंह आए दिन अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह कहते दिख रहे थे कि जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को भी मिले, जिताओ, मेरा काम केवल एक है। कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं जाता नहीं।
कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक थे। हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं के किनारा करने को लेकर भी दिग्गी अकेले पड़ गए थे।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…