लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने के साथ अस्पतालों को सुदृढ़ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता से स्वास्थ्य केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी बुधवार को साँची विकासखण्ड के ग्रामों में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी कारण से कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे लाभ दिलाना है। उन्होंने विकास यात्रा में गाँवों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कोटरा ग्राम में 29 लाख 40 हजार, सुंड अजायब नगर में 15 लाख, पुरा मुंगावली ग्राम में 7 लाख 43 हजार और सालेरा में 91 लाख 61 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। साँची जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बघेल, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास यात्रा में साथ रहे।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…