Categories: भोपाल

कला, संगीत, नृत्य और उत्सव के ‍बिना अधूरा है जीवन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कलासंगीतनृत्य और उत्सव के बिना जीवन अधूरा है। शरीरमनबुद्धि और आत्मा का सुख मनुष्य को सुखी रहने के लिए जरूरी होते है। कला और संस्कृति सुखी जीवन के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री भारत भवन की 41 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग सुखवीर सिंहसंचालक अदिति कुमार त्रिपाठीफिल्म कलाकार राजीव वर्माबड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री  ने पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें पद्मश्री सुश्री भूरी बाईपद्मश्री दुर्गा बाईभज्जू श्यामसंगीतकार श्री वसंत राव शिवलीकरतबला वादक किरन देशपांडेराई नृतक पं. राम सहाय पांडेगायक पंडित उमाकांत गुंदेचारंग कर्मी आलोक चटर्जीलोक जनजातीय कला के अध्येता श्री कपिल तिवारीयुवा रंगकर्मी श्री सरफराज हुसैन और बैगा नृतक अर्जुन सिंह धुर्वे का सम्मान किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने हाल ही में गरीब परिवार की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। बहन सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा। इसके लिए पहले बैगाभारिया और सहरिया जनजाति के लिए योजना बनाई गई थी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में एक-एक हजार रूपए बहनों के खाते में डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कलासंस्कृतिगीत-संगीत का अद्भुत महत्व है। धन-दौलत से जो सुख नहीं मिलता हैवह कला संस्कृति से मिलता है। उन्होंने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत भवन ने 41 वर्ष में कला-संस्कृति का नया मुकाम कायम किया है। हमने कला ग्राम की स्थापना की है। अगले वर्ष से संचालन शुरू हो जाएगा। कला- परम्परा को आगे बढ़ाऐंगे।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago