Categories: देश

जानिए कौन हैं IPS वृंदा शुक्ला, कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की बहू को पकड़ सोशल मीडिया पर चर्चा में आई

पिछले 3 दिनों से आईपीएस वृंदा शुक्ला को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है दरअसल उन्होंने एक बेहद कठिन ऑपरेशन को अंजाम दिया, आईपीएस वृंदा शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की जेल में बंद अब्बास अंसारी की बहू और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है । अब्बास अंसारी कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। अब्बास की पत्नी निखत रोजाना अपने पति से मिलने के लिए जेल में आती थीं और वहां 4-5 घंटे बिताती थीं। चित्रकूट जिले की एसपी वृंदा शुक्ला और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद जिला जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली कि माफिया की बहु अपने पति से मिलने रोजाना जेल आती है और जिसका कहीं भी कोई रिकार्ड नहीं होता है। अभी इस मामले में जेल के 8 अधिकारी कर्मचारी निलंबित हुए हैं, जबकि गिरफ्तारी के नाम पर मात्र उसके चालक को ही गिरफ्तार किया है। इसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर अकेली उसकी पत्नी कैसे इतनी बड़ी साजिश रच सकती है। इसमें कई और लोग पर्दे के पीछे शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। जेल के मेन गेट के पास पुलिस चैकी बनी हुई है। इस चैकी में आने जाने वालों पर नजर रखी जाती है। जो भी जेल के अंदर आता जाता है उसकी तलाशी भी मेन गेट पर ली जाती है। जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत की नियम के विरुद्ध जेल के अंदर अक्सर होने वाली मुलाकातों को लेकर सिर्फ जेल के अधिकारी ही नहीं बल्कि कई और सफेदपोश और जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिल्मी अंदाज में हुई छापेमारी

एसपी वृंदा शुक्ला को अपने मुखबिरों से यह खबर मिली उन्होंने पूरा प्लान बनाया और सिविल ड्रेस व प्राइवेट गाड़ी से जेल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। वहां निखत अपने पति से मिलने के लिए आई हुई थीं। जेल में बिना किसी आपत्ति के मोबाइल फोन व अन्य चीजें भी पाई गईं। वृंदा शुक्ला ने सख्त कार्रवाई करते हुए निखत और उनके ड्राइवर को जेल में ही गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं वृंदा शुक्ला?

वृंदा शुक्ला इस समय चित्रकूट की एसपी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले नोएडा में डीसीपी महिला सुरक्षा के पद पर तैनात थीं। वृंदा शुक्ला महिलाओं, बच्चों और पीड़ित-शोषितों के मुद्दों पर काफी सक्रिय रहती हैं। समसामयिक मुद्दों पर लेख भी लिखती हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का एग्जाम पास करने के बाद साल 2014 में वृंदा शुक्ला और 2016 में अंकुर अग्रवाल आइपीएस के लिए चुने गए। वृंदा और अंकुर ने आइपीएस अधिकारी बनने के बाद शादी की ।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago