देश

सभी चाहने वालों ने नम आंखों से दी रतन टाटा को अंतिम विदाई

मुंबई। देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ वर्ली श्मशान घाट में किया गया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान परिजनों के साथ ही देश की अधिकांश बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा का देहांत 86 साल की उम्र में बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ था। यहां गुरुवार को रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची थी, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीतिक, खेल एवं व्यापार जगत से जुड़ी अनेक हस्तियां मौजूद थीं, जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago