पारंपरिक रस्मों के बीच अनंत और राधिका की हुई सगाई

गोल-धना और चुनरी की रस्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को पहनाई अंगूठियां

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आज परिवार और दोस्तों की उपस्थिती में पूरे रस्मों रिवाजों के साथ सगाई के बंधन में बंध गए। सगाई का कार्यक्रम मुंबई में अंबानी निवास पर हुआ।

गुजराती हिंदू परिवारों के बीच पीढ़ियों से चली आ रही, सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गईं। दोनों परिवारों ने एक दूसरे को उपहार सौंपे। अनंत की मां श्रीमती नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया नृत्य प्रदर्शन, कार्यक्रम की जान रहा।

गोल-धना का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिये के बीज – गोल-धना गुजराती परंपराओं में सगाई के समान एक विवाह पूर्व समारोह है। कार्यक्रम के दौरान इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर जोड़ा एक दूसरे को अंगूठियों पहनाता है। इसके बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता हैं।

शाम के उत्सव के लिए सबसे पहले अनंत की बहन ईशा और परिवार के अन्य सदस्यों ने राधिका को उनके मर्चेंट निवास पर जा कर आमंत्रित किया। इसके बाद अंबानी परिवार ने अपने आवास पर आरती और मंत्रोच्चारण के बीच वधू पक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जोड़े के उज्जव भविष्य के लिए भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने, पूरा परिवार अनंत और राधिका के साथ मंदिर गया। वहां से सभी गणेश पूजा के लिए समारोह स्थल पर गए और उसके बाद पारंपरिक लगन पत्रिका का पाठ किया गया। गोल-धना और चुनरी विधि के बाद अनंत और राधिका के परिवारों के बीच उपहार लिए दिए गए। श्रीमती नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा एक आश्चर्यजनक और शानदार नृत्य प्रदर्शन किया गया। जिसको उपस्थित लोगों से काफी वाहवाही मिली।

बहन ईशा ने रिंग सेरेमनी शुरू होने की घोषणा के साथ ही अनंत और राधिका ने परिवार और दोस्तों के सामने एक दूसरे को रिंग पहनाई और उनका आशीर्वाद लिया।

अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और आज की सगाई की रस्में उन्हें और करीब ले आएंगी। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और तब से वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में विभिन्न क्षमताओं में जुड़े रहे हैं। वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में रहे हैं। वह वर्तमान में रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

19 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago