मध्यप्रदेश

एनएचडीसी में संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

भोपाल । एनएचडीसी लिमिटेड में हिंदी पखवाड़े का आयोजन सुनियोजित ढंग से किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ यथा हिंदी वर्गपहेली, हिंदी नोटिंग/ड्राफ्टिंग, हिंदी वाद-विवाद, हिंदी शब्‍दावली व अनुवाद, चित्रविचार मंथन प्रतियोगिताओं का बायोजन किया गया। आज दिनांक 29.09.2023 को हिंदी दिवस के साथ साथ हिंदी पखवाड़ा समापन एवं पुरस्‍कार वितरण का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक महोदय, श्री वी. के. सिन्‍हा एवं मुख्य महाप्रबंधक (मा.संसा.) श्री अशोक कुमार के कर कमलों से हिंदी प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य महाप्रबंधक (मा.संसा.) ने बताया कि हिंदी में कार्य करना आसान है। हमारे पुस्तकालय में हिंदी की बहुत पुस्तक रखी हुई है जिनको हम निकालवाकर घर ले जाकर परिवाजन के साथ पढ़ें तो और हिंदी का और अधिक प्रचार प्रसार होगा। हम जो काम करते हैं हिंदी में वह हिंदी में करें उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों को आगे आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रबंध निदेशक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी अनुवाद की भाषा नहीं है बल्कि मूलरूप से कार्य हिंदी में किया जाना चाहिए। मेरा सभी कार्मिकों से आग्रह है कि वे कार्यालयीन कार्य, टिप्‍पणी हिंदी में ही लिखें।
कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ। हिंदी पखवाड़े का समन्वयन उपमहाप्रबंधक(मा.संसा.) श्री आलोक कुमार तथा कार्यक्रम का संचालन हिंदी अनुवादक विशेष, श्रीमती स्‍वाति जैन द्वारा किया गया।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago