कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर हुए कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।
उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहलवानों का कहना है कि बारिश के चलते धरने की जगह पर पानी भर गया था, जिसके चलते उन्होंने फोल्डिंग बेड मंगवाए थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे लाने नहीं दिया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के एसीपी ने पुलिसकर्मियों के साथ खिलाड़ियों पर हमला किया। इसमें दुष्यंत फोगाट और राहुल यादव के सिर में चोट आई है। बीती रात धरने पर बैठे खिलाडियों और पुलिस के बीच कथित झगड़े का मामला सामने आया। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठियां चलाईं, जिससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
हालांकि डीसीपी प्रणव तयाल का कहना है कि जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत के फोल्डिंग बेड लेकर धरनास्थल पर आए। जब पुलिस ने इसके लिए मना किया तो पहलवान आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…