देश

पहलवानों को करारा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया केस, कहा- निचली अदालत जाइए

नई दिल्ली। जंतर-मंतर में धरने पर बैठे देश की शान पहलवानों को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। गुरुवार को देश की उच्चतम न्यायालय ने रेसलर्स के केस को अपने पास से बंद कर दिया और हाईकोर्ट या निचली अदालत जाने के निर्देश दिए हैं। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि अब तक सभी पीड़िताओं के बयान क्यों दर्ज नहीं किए गए? इतना ही नहीं कोर्ट ने पूछा कि कब इनके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं दिल्ली पुलिस के तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए  हैं। नाबालिग की शिकायत पर पहली एफआईआर में बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर में धारा 345, धारा 345(ए), धारा 354 (डी) और धारा 34 लगाई गई हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक महिला पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। छह पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। SG ने कहा अगर सभी बातों के लिए अगर शिकायतकर्ता कोर्ट आएंगे तो यह सही नहीं होगा, जो उनकी अर्जी में मांग थी वो पूरी हो गई है। अब नई मांग यह उचित नहीं है। उन्होने कहा दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट अब आगे नहीं करेगा सुनवाई

सभी पक्षों की बात सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह महिला पहलवानों के यौन शौषण के मामले में अब आगे की सुनवाई नहीं करेगा। कोर्ट ने कहा कि मामले में FIR दर्ज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में मामले में FIR को लेकर मांग की गई थी जो कि पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने महिला पहलवानों को कहा कि भविष्य में वो संबंधित मजिस्ट्रेट या हाईकोर्ट का रूख कर सकते है। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं द्वारा रिटायर्ड जज से मामले की जांच की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago