कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर हुए कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहलवानों का कहना है कि बारिश के चलते धरने की जगह पर पानी भर गया था, जिसके चलते उन्होंने फोल्डिंग बेड मंगवाए थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे लाने नहीं दिया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के एसीपी ने पुलिसकर्मियों के साथ खिलाड़ियों पर हमला किया। इसमें दुष्यंत फोगाट और राहुल यादव के सिर में चोट आई है। बीती रात धरने पर बैठे खिलाडियों और पुलिस के बीच कथित झगड़े का मामला सामने आया। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठियां चलाईं, जिससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
हालांकि डीसीपी प्रणव तयाल का कहना है कि जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत के फोल्डिंग बेड लेकर धरनास्थल पर आए। जब पुलिस ने इसके लिए मना किया तो पहलवान आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…