Categories: देश

Bharat Jodo Yatra : खरगे ने अमित शाह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का किया आग्रह

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जम्मू-कश्मीर में जारी है। शनिवार को उन्होंने यात्रा की शुरूआत अवंतीपोरा से की। इस दौरान PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते हस्तक्षेप करें। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा कारणों से यात्रा रोके जाने की पृष्ठभूमि में यह पत्र लिखा है।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पुलिस का सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा से जुड़े लोगों की सलाह पर शुक्रवार की पदयात्रा रद्द कर दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है।

अमित शाह को लिखे पत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आप इस तथ्य की सराहना करेंगे कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। आयोजकों के लिए यह बता पाना मुश्किल है कि कितनी संख्या में लोग हिस्सा ले सकते हैं, क्योंकि लोग स्वतः इस यात्रा से जुड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम अगले दो दिनों (28 और 29 जनवरी) की यात्रा और 30 जनवरी के (समापन) समारोह में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता 30 जनवरी के समापन समारोह में शामिल होंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आग्रह किया, “यदि आप इसमें हस्तक्षेप करें और संबंधित अधिकारियों को कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दें, तो हम आपके आभारी रहेंगे।”

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago