Categories: मनोरंजन

PATHAAN BREAKS ALL RECORDS : बहिष्कार के बाद भी ‘पठान’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड किया 300 करोड़ से अधिक का बिजनेस

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म ‘Pathaan’ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों पर एक कलंक सा लग गया था क्योंकि बीते साल रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्में कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं लेकिन, इस साल की शरुआत ही इतनी धमाकेदार हुई है जिसे देखकर लगने लगा है कि ये साल बॉलीवुड के नाम रहेगा। बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan लंबे समय बाद पर्दे ‘पठान’ बनकर क्या आए दर्शकों ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया। ‘बेशर्म रंग’ गाने में राजनीतिक बवाल के बाद  देश भक्ति से भरी पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई सारे बहिष्कारों के बाद भी शाहरुख खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 से 36 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि पहले और दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन फिल्म कमाई थोड़ी कम हुई। इस तरह ‘पठान’ ने तीन दिन में भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

दो दिनों में पठान ने 235 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया
बता दें कि शाहरुख औक दीपिका की फिल्म पठान ने दो दिनों का 235 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। वहीं इंडियन मार्केट में पठान ने दूसरे दिन 70 करोड़ कमाये थे। वहीं पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए पठान ने 106 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। इस तरह हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। पोस्ट पैनडेमिक में जहां कुछ फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ भी मुश्किल से पहुंचा, वहीं पठान ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago