MP NEWS : Collector Indore ने दिव्यांग की परेशानी देख दिलाई स्कूटी, अब उसी पर बेचेगा सब्जी बनेगा आत्मनिर्भर

इंदौर के पारसी मोहल्ले में रहने वाले युवा ने गतदिनों अपनी समस्या कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को बताई इस युवा ने बताया कि वह दिव्यांग है और ऊपर से गरीब भी है। दोनों समस्या एक साथ है। बेरोजगारी की भी बड़ी समस्या उसे दिन-रात परेशान कर रही है। उसने कलेक्टर से कहा- मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर है। कलेक्टर ने इस दिव्यांग की समस्या को गंभीरता के साथ सुना। चर्चा के दौरान उन्होंने संवेदनशील पहल करते हुए दिव्यांग को कुछ व्यापार करने की सलाह दी। दिव्यांग ने बताया कि वह सब्जी बेच सकता है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने तुरंत ही उसे एक विशेष प्रकार का रेट्रोफाइड वाहन स्वीकृत किया। इसके लिए उन्होंने रेडक्रास से राशि स्वीकृत करते हुए वाहन खरीदने की मंजूरी सामाजिक न्याय विभाग को दी। सामाजिक न्याय विभाग ने इस दिव्यांग को रेट्रोफाइड वाहन खरीदकर उपलब्ध करा दिया है। इस वाहन में वह छोटी ट्राली लगाकर सब्जी बेचेगा और अपने परिवार का चिंतामुक्त होकर भरण-पोषण करेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago